{"_id":"62e830c807d2016505729a33","slug":"young-singers-tied-the-knot-with-old-songs-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1165540160","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा गायकों ने पुराने गीतों से बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा गायकों ने पुराने गीतों से बांधा समा
विज्ञापन
प्रेरणा वृद्धाश्रम में गायक को सम्मानित करती मुख्यातिथि ऋतु ढींगरा। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम के राम स्वरूप ऑडिटोरियम में सोमवार को मोहम्मद रफी नाइट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के कई युवाओं और गायकों ने भाग लिया। ये जानकारी प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं नगर के प्रमुख उद्योगपति जय भगवान सिंगला ने दी। उन्होंने बताया कि ये कार्यक्रम नगर में उभरते युवा कलाकारों और गायकों के लिए से आयोजित किया गया था। इस दौरान कई युवाओं ने पुराने गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व नगर परिषद की निर्वतमान अध्यक्ष उमा सुधा समेत कई गणमान्य लोगों ने शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रेणु खुंगर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान युवा गायक अभिषेक अग्रवाल, डॉ. स्वरित शर्मा, दीपक कौशिक, मधु मल्होत्रा, गौरव राजपाल व शशि ऐलावादी इत्यादि ने रफी के गीत गाए।
मंच संचालन डॉ. मोहित गुप्ता और हरबंस कौर ने किया। इस मौके पर जितेंद्र ढींगरा, ऋतू ढींगरा, डॉ. सुरेंद्र मेहता, उपासना मेहता, डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा, के. के. कौशिक, आशा सिंगला, शिल्पा सिंगला, रिंकू छाबड़ा, शमा देवी, शकुंतला, वीना देवी, हरिकेश पपोसा, अन्नपूर्णा शर्मा, विमल विनोद वशिष्ट, राज कुमारी पंवार, आदित्य सिंगला, डॉ. विजय दत्त शर्मा, जसबीर गुंबर व आस्था राजपाल इत्यादि भी मौजूद रहे।