फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Young man stabbed to death with sharp weapon, accused absconding

Kurukshetra News: युवक की तेजधार हथियार से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Young man stabbed to death with sharp weapon, accused absconding
कुरुक्षेत्र/ लाडवा। रादौर मार्ग पर देवी मंदिर के पास एक युवक की चाकू व सुएं जैसे किसी तेजधार हथियार से गोदकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। सरेराह हुई हत्या से लोगों में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान 23 वर्षीय रोबिन निवासी खरींडवा शाहाबाद के रूप में हुई। सीआईए वन, टू व फॉरेंसिक टीम तथा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। खबर लिखे जाने तक न तो आरोपियों की पहचान हो सकी और न हीं मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोबिन वीरवार दोपहर 12:00 बजे देवी मंदिर गेट के पास दीवार पर बैठा हुआ था। उसके पास एक महिला भी बैठी थी। थोड़ी देर बाद तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने पीछे से युवक पर हमला कर दिया। आरोपी युवक को पीटते-पीटते मंदिर से बाहर ले गए, जहां उसके सिर व अन्य जगहों से लगातार खून बहता रहा। इसके बाद आरोपी उसे लगातार पीटते हुए बाइक पर बीच में बैठाकर डेरा समालखा रोड की तरफ ले गए और कुछ देर बाद अधमरी अवस्था में मंदिर के बाहर सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस व डायल 112 पर घटना की सूचना पुलिस को दी। एंबुलेंस की सहायता से पीड़ित युवक को एलएनजेपी ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। सीआईए वन, टू, फॉरेंसिक टीम तथा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सहित कई टीमों ने मौके का मुआयना किया है। आरोपियों की धर पकड़ के लिए सभी टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed