फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Young man killed in truck-train collision in America

Kurukshetra News: अमेरिका में ट्रक-ट्रेन की टक्कर में युवक की माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Young man killed in truck-train collision in America
इस्माईलाबाद। मृतक संदीप सिंह।
इस्माईलाबाद। कुम्हार माजरा गांव निवासी 32 वर्षीय संदीप सिंह की अमेरिका में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। संदीप पिछले सात वर्षों से अमेरिका में रहते हुए ट्रक चलाने का काम कर रहे थे। उनकी अचानक हुई इस मौत ने न केवल परिवार को बल्कि पूरे गांव को गहरे शोक में डाल दिया है।
विज्ञापन

परिवार के अनुसार हादसे के समय संदीप सिंह अकेले ही ट्रक लेकर अमेरिका के टेक्सास शहर जा रहे थे। उसी समय उनका ट्रक एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए और लंबे समय तक मौके पर कोई सहायता नहीं पहुंचने के कारण उनकी मौत हो गई। बाद में किसी राहगीर ने संदीप को मृत अवस्था में पड़ा देख पुलिस को सूचित किया। परिवार के अनुसार अमेरिकी पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी हुई है और ट्रक में लगे डैश कैम फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed