{"_id":"6a6fa56ec0762944180d08f6","slug":"young-man-injured-in-car-accident-dies-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-158827-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कार की टक्कर से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कार की टक्कर से घायल युवक की मौत
विज्ञापन
इस्माइलाबाद। मलिकपुर गांव के निकट हाईवे 152 पर कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव मलिकपुर वासी बलजिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 जुलाई को गांव के हाईवे पर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर खड़ा था। इस समय गांव का हरविंदर सिंह पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद वापस गांव की तरफ जाने लगा तो पिहोवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। इस टक्कर में हरविंदर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। वह अन्य लोगों की मदद से घायल हरविंदर को पिहोवा के मिशन अस्पताल में ले गया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए भेज दिया गया। इसके बाद वे कुरुक्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार चालक के लापरवाही से कार चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई थी।
युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
इस्माइलाबाद। लुखी गांव से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस ने उसके भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। लुखी गांव वासी बलराम ने बताया कि उसके 24 वर्षीय सगे भाई कमल उर्फ गोली की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 28 जुलाई को वह किसी को भी बिना बताए अचानक से लापता हो गया है। इसके बाद उन्होंने अपने तौर पर उसको बहुत ढूंढा लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं लगा। झांसा पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।