फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   You also jugglers and magicians: CM Khattar, Kurukshetra

आप बाजीगर भी हो और जादूगर भी : सीएम खट्टर

Wed, 31 Aug 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Wed, 31 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
You also jugglers and magicians: CM Khattar, Kurukshetra
सीएम की रैली - फोटो : Amar Ujala
आप बाजीगर भी हो और जादूगर भी हो। आपके स्नेह का ही जादू था कि मौसम खराब होने के बाद जब नहीं आ पाने की बात आयोजकों से कही तो वे नहीं माने और मैं यहां आपके बीच आ गया हूं। बाजीगर बंजारा समाज के हौसले के कायल सीएम ने यह बात भरे मंच से कही। साथ ही ऐलान भी कर दिया कि जब तब बाजीगर बंजारा समाज के जमीन विहिन लोगों को मकान नहीं मिलते तब तक उनसे जमीन खाली नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन


सीएम ने कैथल और फतेहाबाद में दो चौक के नाम लक्खीशाह बंजारा के नाम रखने का भी ऐलान किया। कुरुक्षेत्र नई अनाज मंडी में गुहलाचीका के विधायक कुलवंत बाजीगर के नेतृत्व में हुए लक्खीशाह बंजारा के जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बाजीगर बंजारा समाज को कई तोहफे दे दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक बाजीगर बंजारा समाज के लोगों को राज्य सरकार की तरफ से रिहायशी जमीन उपलब्ध नहीं करवाई जाती, तब तक समाज के लोगों से सरकारी जमीन खाली नहीं करवाई जाएगा। इतना ही नहीं बाजीगर बंजारा समाज के 400 गांवों में अगर समाज के लोगों की आबादी 45 प्रतिशत हैं तो सरकार की तरफ से गांवों की गलियां 1 नवंबर से पहले पक्की करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएम खट्टर ने कहा कि इस समाज के लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनाज व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 1 नवंबर से पहले खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से ब्लाक स्तर पर विशेष कैंप लगाकर राशन कार्ड बनवाएं जाएंगे।

बनेंगे कई स्कूल
सीएम ने बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए प्राइमरी, मिडिल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोलने की भी घोषणा की। साथ ही कहा कि प्रदेश में 5 छात्रावास बनाए जाएंगे। इनमें से एक छात्रावास कुरुक्षेत्र में भी प्रस्तावित है। उन्होंने कुरुक्षेत्र में समाज की धर्मशाला के लिए जगह चिह्नित करने के जिम्मेदारी भी विधायक और स्थानीय नेताओं को सौंपी।

मिलेंगे रसोई गैस सिलेंडर
सीएम ने कहा कि कई परिवार अभी भी ऐसे हैं जो कैरोसिन या मिट्टी के तेल से चूल्हा जला रहे हैं। ऐसे परिवारों को भी अगले दो माह में सरकार गैस चूल्हा और गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि कैथल और फतेहाबाद में नगर पालिका द्वारा चिह्नित किए दो चौक का नाम बाबा लक्खी शाह के नाम पर रखा जाएगा।

एससी में शामिल करने के लिए करेंगे सिफारिश
विधायक कुलवंत बाजीगर ने मांग रखी थी कि बंजारा समाज कई भागों में बंटा हुआ है। इनमें से कोई एससी में कोई एसटी में है तो कोई किसी और श्रेणी में हैं। इन सभी को एक ही श्रेणी में शामिल किया जाए। इस पर सीएम ने कहा कि अनुसूचित जाति में शामिल करने की सिफारिश नेशनल कमीशन फॉर एससी कॉस्ट को की जाएगी और पिछड़ा वर्ग आयोग की तरफ से सर्वे करवाकर अधिक से अधिक सुविधाएं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सांसद राजकुमार सैनी, महासम्मेलन के संयोजक एवं विधायक कुलवंत बाजीगर, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरियाणा विमुक्त जाति के सलाहकार राजीव जैन, विमुक्त घुमंतू समिति के सदस्य डॉ. बलवान सिंह, पूवज् मंत्री रामस्वरुप रामा, संयोजक राजेश, बंजारा समाज के अध्यक्ष जसमेर सिंह आदि ने बाबा लक्की शाह की तस्वीर पर पुष्प अपिज्त कर श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान सांसद राजकुमार सैनी ने एमपी लैड से 21 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

कायल हो गया हूं मैं
सीएम ने हजारों की तादाद में मौजूद बाजीगर समाज के लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं आज आप सभी का कायल हो गया हूं। दरअसल सीएम को 4 बजे कार्यक्रम में हवाई मार्ग से पहुंचना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण एक बारगी उन्होंने आने से मना भी कर दिया था, लेकिन जब उन्हें यह बताया गया कि सुबह 11 बजे हजारों की तादाद में लोग बैठे हैं तब वे सड़क मार्ग से कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि आप सात आठ घंटे से पूरे जोश के साथ बैठे हैं मैं आपका कायल हो गया हूं। उन्होंने कहा कि बाजीगर बंजारा समाज सही मामलों में समाज की रीढ़ हैं। इस समाज ने बेशक बहुत सी दुख तकलीफें झेली हैं। लेकिन इस समाज का इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा हुआ हैं। पॉल गडरिया, घुमंतू समाज के लिए भी अलग-अलग सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका हैं। राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए वायदे के अनुसार समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास करने का निर्णय लिया हैं और सरकार इस निर्णय को अमलीजामा पहनाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बाजीगर बंजारा समाज के साथ विमुक्त टपरीवास जातियों की भलाई के लिए जो स्कीमें सरकार के समक्ष रखी जाएंगी उन योजनाओं को सरकार लागू करने का काम करेगी।

सांसद सैनी ने 21 लाख देने की घोषणा की
कार्यक्रम में मौजूद कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने बाजीगर बंजारा समाज के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज इस राशि का उपयोग अपने हितों के लिए कही भी कर सकता है। बाद में सीएम ने धर्मशाला निर्माण से इस घोषणा को जोड़ दिया।


यह भी रहें मौजूद
गुहला चीका के विधायक कुलवंत बाजीगर ने सम्मेलन में हरियाणा के सामाजिक एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार घूमंतु टपरीवास जातियों को समाज की मूलधारा में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस गरीब समाज की शिक्षा, सामाजिक व्यवस्था, रोजगार की व्यवस्था और सामाजिक सम्मान की व्यवस्था को बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने जिम्मेवारी ली है। इसके लिए भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव जैन को विमुक्त एवं घूमेंतु जातियों का सलाहकार बनाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि उनकी हर जरूरतों को गुहला के विधायक कुलंवत बाजीगर व स्वंय मुख्यमंत्री से मिलकर पूरा करवाएंगे। इनके अलावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरियाणा विमुक्त जाति के सलाहकार राजीव जैन, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, बंजारा समाज के प्रदेशाध्यक्ष जसमेर बंजारा, राष्ट्रीय कोर कमेटी के अध्यक्ष जगीर सिंह, डॉ. बलवान, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, शैली बाजीगर, हरमेल बाजीगर, करतार चंद, ज्ञान चंद, ईश्वर सिंह, मास्टर धनपत, सतपाल धमज्सौत, दशज्न दास, रोशन लाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष धमज्वीर मिजापज्ूर जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, रीता गोयल, धुम्मन सिंह किरमच, रविन्द्र सांगवान, धमज्वीर डागर, पुरोहित हुक्म सिंह, बाबु राम टाया, विनित बजाज, विनित क्वात्रा, सुशील राणा, रॉकी मित्तल, सिंगारा सिंह, गुरविन्द्र शाह, हरदीप सहित खासी तादाद में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed