फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yogi Adityanath gave mantra to workers to win the election

Kurukshetra News: कार्यकर्ताओं को लोस जीत का मंत्र दे गए योगी आदित्यनाथ

Tue, 21 May 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 21 May 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath gave mantra to workers to win the election
सेवा सिंह
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। यह लोकसभा चुनाव ही नहीं है बल्कि सत्य और असत्य का धर्मयुद्ध भी है। यह तय है कि इसमें सत्य व धर्म की जीत होगी, लेकिन जीत के लिए योजना अनुसार कार्य करना भी जरूरी है। हर कार्यकर्ता को पांच-पांच परिवारों तक जरूर पहुंचना होगा। हर कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी नवीन जिंदल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानकर पार्टी की नीतियों व पहले किए गए हर कार्य से लोगों को अवगत कराए। इसके लिए अगले तीन-चार दिन घर-घर पर दस्तक देनी होगी। इस मंशा के साथ किया गया कार्य जरूर सकारात्मक परिणाम लाएगा और जीत हमारी होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव जीत का यह मंत्र नई अनाजमंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में 30 मिनट तक जोश भरा।
उन्होंने न केवल प्रधानमंत्री की योजनाओं का खाका कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा बल्कि मोदी की अगुवाई में किए गए श्रीराम मंदिर निर्माण से लेकर धारा 370 हटाने, सीएए लागू किए जाने सहित अनेकों कार्य भी गिनाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों को बताएं कि यह चुनाव देश की तकदीर बनाने वाला है। भाजपा सत्ता में आई और मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश रफ्तार के साथ उन्नति करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे ही हर कार्यकर्ता को एक-एक मतदाता को समझाना होगा। अगले तीन-चार दिन सिर्फ यही कार्य करें और फिर मतदान के दिन अपने-अपने बूथ पर सिपाही की तरह पहरेदारी करनी होगी।
विज्ञापन




बॉक्स

पटाखा भी फूटता है तो पाक देता है सफाई

योगी ने कहा कि पहले कांग्रेस के शासन में सुबह घोटाले से शुरू होती थी तो शाम कहीं न कहीं बम धमाके के साथ। अब मोदी सरकार ने ऐसा काम किया है कि कहीं पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान खुद सफाई देता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले सात वर्षों से कोई दंगा नहीं हुआ है। बेटी और व्यापारियों के दुश्मनों को जहन्नुम भेज दिया गया है। 25 करोड़ जनता आज सुरक्षित है और प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स

ब्रह्मसरोवर को भव्य और दिव्य बनाना होगा

योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश की पहली सरकार है, जिसने आस्था को सम्मान दिया है। अगर केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं होती तो रामलला का मंदिर नहीं बन पाता। काशी, उज्जैन, केदारनाथ, बद्रीनाथ, हरिद्वार का सुंदरीकरण भी नही हो पाता। ये भारतीय जनता पार्टी है, जो कुरुक्षेत्र को उन ऊंचाइयों पर ले जाएगी, जिसका कुरुक्षेत्र वासियों ने सपना देखा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम अपने घर में विराजमान हैं। काशी भी प्रक्रिया में है। अब बारी मथुरा की है और इसका शुभारंभ कुरुक्षेत्र से हो गया है। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर को भी भव्य और दिव्य रूप दिए जाने की जरूरत है और यह कार्य भी भाजपा ही कर सकती है।




बॉक्स

10 गुना अधिक काम करके दिखाएंगे, संकल्प पत्र तैयार लोगों के बीच : जिंदल

भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि वे अपने 10 साल के संसदीय काल के मुकाबले वे 10 गुना अधिक काम करके दिखाएंगे, जिसके लिए एक संकल्प पत्र तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि संसदीय काल में उन्हें योगी से बहुत-कुछ सीखने को मिला। उन्होंने आह्वान किया कि 25 मई को कमल के फूल के सामने का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed