Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yogasana Championship of 50 countries to be held in Ahmedabad in June

Kurukshetra News: अहमदाबाद में जून में होगी 50 देशों की योगासन चैंपियनशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Yogasana Championship of 50 countries to be held in Ahmedabad in June
कुरुक्षेत्र। योगाभ्यास करते प्र​शिक्षक एवं प्रतिभागी। विज्ञ​​प्ति
कुरुक्षेत्र। योगासन भारत के तत्वावधान में पांचवां राष्ट्रीय योगासन खेल कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम व सातवां राष्ट्रीय योगासन खेल निर्णायक प्रशिक्षण कार्यक्रम का गीता ज्ञान संस्थानम् में शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

कोच प्रशिक्षण 19 मार्च और निर्णायक प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 मार्च तक चलेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भारतवर्ष से 60 प्रतिभागी कोच और 90 प्रतिभागी निर्णायक के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने योग, प्राणायाम व ध्यान साधना सत्र से प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रशिक्षण कार्यक्रम अहमदाबाद गुजरात में जून में होने वाली प्रथम योगासन चैंपियनशिप में लगभग 50 देशों के योगासन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा योगासन खेल संघ के मीडिया प्रभारी एवं हरियाणा योग आयोग के प्रेस प्रवक्ता गुलशन ग्रोवर ने बताया कि गीता ज्ञान संस्थानम् में 15 से 16 मार्च तक योगासन खेल-चुनौतियां व अवसर विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी की जाएगी।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रचित कौशिक, डॉ. मनीष कुकरेजा, राम चावला, पारुल व अन्य माैजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। योगाभ्यास करते प्रशिक्षक एवं प्रतिभागी। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। योगाभ्यास करते प्रशिक्षक एवं प्रतिभागी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed