फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yoga is essential for balancing body, mind and soul: Prof. Dhiman

शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने के लिए योग बेहद जरूरी : प्रो. धीमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Yoga is essential for balancing body, mind and soul: Prof. Dhiman
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी। विज्ञप्ति - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 100 दिन काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत स्वामी विवेकानंद विद्यालय, करनाल में कॉमन योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कुलपति ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर होता है।
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ समाज निर्माण का अभियान है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग विभागाध्यक्ष प्रो. शीतल सिंगला ने कहा कि कॉमन योग प्रोटोकॉल के माध्यम से लोगों को सरल व प्रभावी योग क्रियाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि योग तनाव कम करने के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed