फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yoga has become a life-giving elixir for health; its popularity is growing worldwide: Dr. Ganesh

योग बना स्वास्थ्य संजीवनी, दुनिया में बढ़ रहा प्रचलन : डॉ. गणेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Yoga has become a life-giving elixir for health; its popularity is growing worldwide: Dr. Ganesh
लाडवा। विश्व में भारतीय सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर योगासन, प्राणायाम की स्वास्थ्य संजीवनी के रूप में पहचान बन गई है। विश्वभर के 190 देशों में इसी ऋषि चिंतन पद्धति से स्वास्थ्य संरक्षण ही नहीं, कई असाध्य रोगों से निजात मिल रही है। यही कारण है कि स्वीकार्यता का आंकड़ा आए दिन बढ़ रहा है। दुनिया के लोग भारत की ओर निहार रहे हैं। यह कहना है लाडवा मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त शर्मा का। उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पूरे विश्व में इसके लिए कार्यक्रम हो रहे हैं। लोगों को शारीरिक, मानसिक तंदुरुस्ती मिल रही है। योग प्राणायाम के सतत अभ्यास से आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रभाव शरीर और मन पर पड़ने से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, आस्ट्रेलिया, कनाडा, रूस जैसे विकसित देशों में भी योग साधना की जा रही है। यह महान उपलब्धि भारतीयता की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed