फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yashendra Sharma became the head of Shri Brahmin and Tirthodhawar Sabha

Kurukshetra News: यशेंद्र शर्मा श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा के बने प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Yashendra Sharma became the head of Shri Brahmin and Tirthodhawar Sabha
कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा का यशेंद्र शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान निर्वाचित किया गया है और रामपाल शर्मा लगातार पांचवीं बार प्रधान महासचिव निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अश्वनी रीतवाल तथा शशिकांत शर्मा ने बताया कि सभा की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। नितिन भारद्वाज लाली (पूर्व पार्षद) तथा यशपाल शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है। उपप्रधान पद की जिम्मेवारी रवि प्रकाश (सेवानिवृत एसडीओ बीएसएनएल) तथा अजय शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सचिव के पद पर विश्व कांत शर्मा तथा दिवाकर कौशिक को चुना गया। सह सचिव दीपक मिश्रा तथा प्रवीण गौतम को बनाया गया है। पृथ्वीनाथ गौतम एडवोकेट को प्रचार सचिव तथा विजय कुमार अत्री को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। इसी प्रकार जयनारायण शर्मा, जलेश शर्मा, श्याम सुंदर तिवारी, अशोक कुमार शर्मा (सेवानिवृत वन अधिकारी), मनोज कौशिक एडवोकेट, चंद्र प्रकाश काकू, रघुबीर गौतम, राजेश जोशी तथा सुरेश शर्मा सांगी को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यशेंद्र शर्मा इससे पूर्व 2016 से 2019 तक सभा के प्रधान रह चुके हैं। वह नगर की अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। गोगा मेड़ी निर्माण समिति के प्रधान भी है और इससे पूर्व कुरुक्षेत्र दर्पण के चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है वें इसे पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जय नारायण शर्मा सभा के मुख्य सलाहकार के रूप में भूमिका निभाते रहेंगे और सभा की जो परियोजनाएं चल रही है उन्हें पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed