{"_id":"63f3cd3e6d79b7a5b207a86c","slug":"wrestler-ashok-makhala-defeated-manjeet-amritsar-kurukshetra-news-c-18-1-36361-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: पहलवान अशोक मखाला ने मंजीत अमृतसर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: पहलवान अशोक मखाला ने मंजीत अमृतसर को हराया
Tue, 21 Feb 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। हर वर्ष की भांति बाबैन में दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब, नेपाल, बिहार, यूपी व दिल्ली के अलावा अन्य आएं पहलवानों ने एक दूसरे को पटखनी दी। दंगल में पहलवान अशोक मखाला ने पहलवान मंजीत अमृतसर को हराया।
ग्राम पंचायत बाबैन की ओर से हर साल एक दिवसीय दंगल का आयोजन किया जाता है। दंगल का शुभारंभ समाजसेवी संदीप गर्ग ने पहलवानों का आपस में हाथ मिलवाकर किया। अध्यक्षता बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी की। संदीप गर्ग ने कहा कि दंगल का कार्यक्रम बाबैन की ग्राम पंचायत के द्वारा हर वर्ष इसी तरह करवाया जा रहा हैं, जिसकी इलाके में अपनी अलग ही महत्त्वता है और दूर दूर से पहलवान इस कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी कला के जौहर दिखाते है।
दंगल में पहलवान अशोक मखाला ने पहलवान मंजीत अमृतसर को हराया। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में नशे जैसी बुराइयां त्यागकर युवा वर्ग अपने प्राचीन खेलों के प्रति अपनी रूचि दिखाएं ताकि यह खेल प्रतिभाएं लुप्त न हो जाए। इस मौके पर पूर्व सरपंच विश्वजीत बिदंल, जितेंद्र गर्ग, अग्रेज सिंह, अमित बिदंल, मनोज धवन, संजीव कुमार, मास्टर राजकिशन आदि मौजूद रहे।