फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   World Food Safety Day today: Diseases increasing due to adulterated food and junk food addiction

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस आज : मिलावटी खाने और जंक फूड की लत से बढ़ रही बीमारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
World Food Safety Day today: Diseases increasing due to adulterated food and junk food addiction
प्रदीप पिलानिया
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस सात जून हमें याद दिलाता है कि सुरक्षित भोजन हर इंसान का अधिकार है, लेकिन इसके लिए न केवल किसानों, बल्कि व्यापारियों, उपभोक्ताओं और नीति-निर्माताओं को भी जिम्मेदारी लेनी होगी। आज यह सवाल हर किसी के सामने है कि क्या हम सचमुच खुद को और अपनी संतानों को सुरक्षित भोजन दे पा रहे हैं।
खाद्य आपूर्ति विभाग की ताजा जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पिछले साल दुकानों और रेहड़ियों से लिए गए खाद्य पदार्थों के 17 नमूने गुणवत्ता के मापदंडों पर खरे नहीं उतरे। विभाग के निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा मिलावट दूध और दूध से बने उत्पादों में पाई गई। व्यापारी मुनाफे के लिए दूध में रासायनिक रंगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अदालत तक 70 फीसदी मामले रंगों से जुड़े पहुंचे हैं। पिपली में दूध से खाद्य पदार्थ बनाने की फैक्टरी से लिए गए सभी नमूने भी जांच में फेल हो गए, जहां घी और पनीर में मिलावट की पुष्टि हुई। वे बताते हैं कि कोई भी फूड कारोबार करने से पहले पंजीकरण व लाइसेंस लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन


जंक फूड की लत से सेहत पर खतरा : डॉ. शैली
युवाओं से लेकर उम्रदराज लोगों में जंक फूड और बाहर के खाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन यह स्वादिष्ट लगने वाला खाना जानलेवा साबित हो सकता है। पूर्व सिविल सर्जन और फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने बताया कि जंक फूड के कारण फूड प्वाइजनिंग के मामले बढ़ रहे हैं। इसके अलावा मोटापा और कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर बीमारियां भी आम हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed