फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   World Breastfeeding Week will continue till 7th August: Dr. Sukhbir Singh

सात अगस्त तक चलेगा विश्व स्तनपान सप्ताह दिवस : डाॅ. सुखबीर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
World Breastfeeding Week will continue till 7th August: Dr. Sukhbir Singh
कुरुक्षेत्र। जिला सिविल सर्जन डाॅ. सुखबीर सिंह ने कहा कि जिले में सात अगस्त तक मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह का एलएनजेपी अस्पताल वार्ड में कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सारा अग्रवाल की ओर से शुभारंभ किया गया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों को स्तनपान के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जन्म के तुरंत बाद बच्चे को स्तनपान करवाएं। कोशिश करें कि जन्म के प्रथम घंटे में ही बच्चे को स्तनपान करवा दिया जाए। उन्होंने कहा कि मां का पहला पीला गाढ़ा दूध जिसे कोलोस्ट्रम भी कहा जाता है, बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है तथा निमोनिया व दस्त आदि रोगों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण आहार है इसलिए पहले छह महीने शिशु को केवल मां का दूध ही पिलाएं पानी भी न दें। बीमारी की अवस्था में भी छह महीने से छोटे बच्चों को आहार के रूप में केवल मां का दूध ही दे। उन्होंने कहा कि छह महीने के बाद भी स्तनपान जारी रखे तथा साथ ही अन्य खाद्य व तरल पदार्थ कम मात्रा में अधिक बार दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. शैलजा मंगला ने कहा कि स्तनपान बच्चों का रोगों से बचाव तथा बच्चे के मस्तिष्क के विकास के अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही स्तनपान से स्तनपान करवाने वाली महिलाओं में स्तन व गर्भाशय कैंसर होने की संभावना भी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed