{"_id":"691630959d9f64fd2d095397","slug":"workers-assigned-duties-for-the-arrival-of-prime-minister-narendra-modi-on-november-25-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145270-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर वर्करों की लगाईं ड्यूटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर वर्करों की लगाईं ड्यूटियां
Fri, 14 Nov 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। बैठक को संबोधित करते मास्टर सुभाष कलसाना। विज्ञप्ति
- फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर जांच करते पुलिसकर्मी।
शाहाबाद। श्रीगुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को जिले में पहुंच रहे हैं जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही है। इसी के लिए एक विशेष बैठक भाजपा नेता सुभाष कलसाना की अध्यक्षता में विश्रामगृह में हुई जिसमें भाजपा के चारों मंडल अध्यक्षों के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कलसाना ने बताया कि शहादत दिवस के कार्यक्रम के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन 14 नवंबर को जिले में किया जा रहा है जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे। इस बैठक में शाहाबाद से मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ भाजपा पदाधिकारी भाग लेंगे और कार्यक्रम के लिए संवाद किया जाएगा और रूपरेखा तैयार की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को बराड़ा से होते हुए शोभायात्रा शाहाबाद के गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में रात आठ बजे पहुंचेगी और 24 नवंबर को यह शोभायात्रा शाहाबाद के 15 गांवों में से होते हुए कुरुक्षेत्र जाएगी। शाहाबाद के सभी गांवों में शोभायात्रा का भव्य स्वागत होगा और इसके लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। सुभाष कलसाना ने कहा कि शहादत दिवस के कार्यक्रम में सभी पटके व दस्तारें सजा कर शामिल होंगे और हर तरह से मर्यादा का ध्यान रखेंगे।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन त्रिलोचन सिंह हांडा, बीबी करतार कौर, नपा के पूर्व प्रधान बलदेव राज चावला, मंडल अध्यक्ष सुपाश्र्व जैन, सर्वजीत कलसानी, नरेश कतलाहरी, अमरजीत मामूमाजरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।