फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Worker injured in road accident dies

Kurukshetra News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Worker injured in road accident dies
झांसा। गांव दुनिया के निकट एक टाटा एस (छोटा हाथी) चालक साइकिल सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में साइकिल सवार की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कैलाश 28 निवासी हटिया जिला रांची झारखंड के रूप में हुई। कैलाश गांव दुनिया माजरा में मेहनत मजदूरी करता था।
विज्ञापन

थाना झांसा में दर्ज शिकायत में गुलशन निवासी झांसा ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। वह अपने निजी काम से दूसरे गांव मेघा माजरा गया था। यहां से वह अपना काम निपटा कर साइकिल पर घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे गांव दुनिया माजरा के पास पहुंचा तो उसके आगे साइकिल सवार युवक को झांसा की तरफ से आए एक छोटा हाथी चालक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह युवक साइकिल समेत सड़क पर गिर गया। उसने अपनी तुरंत अपनी साइकिल रोककर युवक को संभाला। युवक के सिर व मुंह से काफी खून बह रहा था। उसने राहगीरों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान कैलाश की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed