फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women will be honored for their outstanding achievements.

Kurukshetra News: उत्कृष्ट उपलब्धियाें के लिए महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

Fri, 14 Nov 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 14 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Women will be honored for their outstanding achievements.
लाडवा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

एसडीएम पंकज सेतिया ने कहा कि पुरस्कारों में सुषमा स्वराज अवार्ड के तहत पांच लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी अवार्ड के तहत 1,50,000 रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला अवार्ड के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, वुमेन अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51,000 रुपये और महिला उधमी पुरस्कार, स्त्री शक्ति पुरस्कार, आंगनवाड़ी वर्कर पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदक संपूर्ण बायोडाटा सहित संबंधित खंड महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी या संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में 15 दिसंबर तक आवेदन जमा करवा सकते हैं। जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करें, जहां से पुरस्कार के लिए योग्यताएं और शर्तें डाउनलोड की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed