फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women teachers will join the guest teachers' protest today.

Kurukshetra News: अतिथि अध्यापकों के आंदोलन में आज उतरेंगी महिला शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Women teachers will join the guest teachers' protest today.
कुरुक्षेत्र। हाईकोर्ट के नियमितीकरण संबंधी आदेश लागू करने की मांग के लिए लघु सचिवालय में चल रहे अतिथि अध्यापकों के अनिश्चितकालीन पड़ाव को शनिवार को नया रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

आंदोलन के 18वें दिन संगठन ने घोषणा की है कि प्रदेशभर से सैकड़ों सरकारी स्कूलों में कार्यरत महिला अतिथि अध्यापिकाएं शनिवार शाम से धरने में शामिल होंगी। सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए रातभर जागरण किया जाएगा, जबकि 12 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालने की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के अतिथि अध्यापक आशीष यादव की अध्यक्षता में धरने पर बैठे अध्यापकों को संबोधित करते हुए संगठन के नेताओं ने कहा कि सरकार हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने में देरी कर रही है। इसे लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शनिवार शाम शहर में प्रदर्शन के बाद महिला अध्यापिकाएं पूरी रात जागरण करेंगी और रविवार को मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed