फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   women murder case in aakash nagar kurukshetra

जहरीला पदार्थ पिलाकर महिला की हत्या, दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
women murder case in aakash nagar kurukshetra
महिला को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला सलारपुर रोड स्थित आकाश नगर का है। मृतका की शनाख्त 30 वर्षीय पिंकी पत्नी रवि के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मृतका के भाई की शिकायत पर दंपती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में गांव बोहली निवासी लखन पुत्र मामचंद्र ने बताया कि उसकी छोटी बहन पिंकी की शादी करीब 12 वर्ष पहले गांव घडोला निवासी रवि के साथ हुई थी। उसका जीजा नशे का आदी हो गया था, जिसके कारण उसकी बहन अपने दोनों बच्चों के साथ सलारपुर रोड स्थित आकाश नगर में रहने लगी थी। वहां उसकी गांव अमीन निवासी गंगा सिंह के साथ जान-पहचान हुई। गंगा सिंह भी शराब पीने का आदी था गंगा राम बार-बार उसकी बहन से शराब पीने के लिये पैसे मांगता था और मारपीट करता था। आरोप लगाया कि गंगा सिंह और उसकी पत्नी उसकी बहन को गलत काम करने के लिए उकसाते थे।लखन ने बताया कि उसकी भांजी शबनम ने 8 अगस्त को फोन कर सूचना दी कि 7 अगस्त को शाम करीब पांच बजे गंगा सिंह व उसकी पत्नी आकाश नगर आये थे और उन्होंने उसकी बहन के साथ मारपीट की। गंगा सिंह ने दवाई घोल कर पिंकी को पिला दी और दोनों चले गए। पिंकी की तबीयत बिगड़ने पर एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद पिंकी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed