फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women doing excellent work will be honored

Kurukshetra News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Women doing excellent work will be honored
कुरुक्षेत्र। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आठ मार्च को महिला अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाना है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस के अवसर पर राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किया जाना है। समाज सेवा, शिक्षा, खेल, चिकित्सा सहायता, स्वयं सहायता समूह या अन्य कार्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के लिए पांच लाख रुपये, इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड के लिए एक लाख 50 हजार रुपये, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड के लिए एक लाख रुपये, भीन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड के लिए एक लाख रुपये, लाइफ टाइम अचीव अवार्ड के लिए 51 हजार रुपये, सोशल वर्कर अवार्ड 21 हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पात्र महिलाएं खंड स्तर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed