फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman swallowed poisonous substance, died in hospital

Kurukshetra News: महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Woman swallowed poisonous substance, died in hospital
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। धनीरामपुरा गांव में पति की मारपीट से तंग आकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। निजी अस्पताल में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त शांति देवी 47 निवासी धनीरामपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत पर पति और दो बेटों के खिलाफ भादस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में प्रभु निवासी खेड़ी गुलाम अली जिला कैथल ने बताया कि उसकी छोटी बहन शांति देवी की शादी करीब 25 साल पहले रमेश कुमार निवासी धनीरामपुरा के साथ थी। शादी के कुछ दिन बाद से उसका बहनोई उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। उसकी बहन के दोनों बेटे भी अपने पिता का साथ देते थे। वे भी उसके साथ मारपीट करते थे। इस बारे में उनकी कई बार पंचायत भी हुई। शुक्रवार को भी उसके पति रमेश कुमार व उसके दोनों बेटों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की थी। उन्होंने उसकी बहन को घर से बाहर निकालने का प्रयास भी किया, जिससे तंग होकर उसकी बहन ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। शनिवार सुबह करीब चार बजे उसे सूचना मिली कि जहरीला पदार्थ निगलने से उसकी बहन की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति सहित दोनों बेटों को नामजद करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed