फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman's death, husband and mother-in-law nominated, kurukshetra

महिला की मौत, पति और सास नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman's death, husband and mother-in-law nominated, kurukshetra
रजनी (फाइल फोटो। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लाडवा के गांव धनौरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त रजनी (34) वासी धनौरा के रूप में हुई। आरोप है कि रजनी को कोई संतान न होने कारण उसकी सास अपने बेटे की दूसरी शादी करना चाहती थी। आरोप है मां-बेटे ने मिलकर रजनी को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत पर मां-बेटे के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
थाना लाडवा पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र पाल सिंह वासी गांव पाबनी कलां (यमुनानगर) हाल वासी आरके पुरम करनाल ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में बतौर उपनिरीक्षक जिला करनाल में तैनात है। उसके चाचा जरनैल सिंह और चाची का स्वर्गवास हो चुका है। उसके चाचा की तीन बेटियां ममता, सुमन व रजनी हैं। उसने चचेरी बहनों की परवरिश की और चचेरी बहन रजनी की शादी 5 फरवरी 2013 को बलदेव सिंह वासी गांव धनौरा के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी के करीब 10 बीत जाने के बाद भी रजनी और बलदेव के पास कोई औलाद नहीं थी। इस कारण से बलदेव सिंह व उसकी मां मेवा देवी उसकी बहन को परेशान करते थे। इस बारे में रजनी ने बताया था कि उसका पति और सास उससे छुटकारा पाना चाहते हैं। उनसे परेशान होकर रजनी मायके आ जाती थी। तब उसे समझ-बुझाकर ससुराल भेज देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले बलदेव सिंह ने उसे फोन पर बताया कि वह अपनी बहन रजनी को आकर घर ले जाए और उसे अपने पास ही रखें। तब उसने उसे समझाकर मामला शांत कर दिया था। इसके बाद 29 जुलाई को बलदेव व रजनी उसके पास आए थे, क्योंकि उन्होंने मन्नत का धागा खोलना था। अगले दिन वह अपनी पत्नी, रजनी और बलदेव को लेकर गांव भगवानपुर (यमुनानगर) मन्नत का धागा खुलवाकर करनाल ले आया था।
तब रजनी ने बताया था कि उसका पति व सास उसे बच्चा न होने के कारण ताने मारते हैं। उसकी सास बलदेव की दूसरी शादी करना चाहती है। उसने रजनी को समझा-बुझा कर बलदेव के साथ ससुराल भेज दिया था। बलदेव ने 31 जुलाई को उसे फोन कर बताया कि रजनी ने जहर खा लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। इस पर वह मौके पर पहुंचा तो रजनी का शव बरामदे में पड़ा था।
ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। आरोप लगाया कि रजनी को उसके पति बलदेव सिंह और सास मेवा देवी ने जहर देकर जान से मार दिया है। रविंद्र पाल ने बताया बलदेव सिंह इटली में रहता है। उसकी बहन भी उसके साथ इटली में ही रह रही थी। इस साल फरवरी को उसकी बहन वापस ससुराल आ गई थी। करीब एक महीने बाद बलदेव भी आ गया था। उसके बाद रजनी की सास और बलदेव उसे बहुत ज्यादा परेशान करने लगे थे।

पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली है। विसरा भी जांच के लिए मधुबन भेजा जाएगा। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। - सतनारायण, थाना प्रभारी लाडवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed