फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman living with her lover ends her life by hanging herself with a *chunri*.

Kurukshetra News: प्रेमी के साथ रह रही महिला ने चुनरी से फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Woman living with her lover ends her life by hanging herself with a *chunri*.
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। प्रेमी के साथ रह रही महिला ने शनिवार को पंखे पर चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। किसी परिजन व रिश्तेदार ने कोई आशंका नहीं जताई, जिसके चलते पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को रिश्तेदार महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 32 वर्षीय मृतक महिला माधोपुर, बिहार की रहने वाली है। वह पहले ही शादीशुदा थी और दो बच्चे भी है लेकिन करीब डेढ़ साल पहले पति से अनबन होने पर वह अपने दोनों बच्चों को अपनी मां के पास छोड़कर शाहाबाद आ गई थी, जहां वह उनके पास रहने लगी। यहीं पर किराए के मकान में सहरसा, बिहार वासी रामरची सादा भी अपनी पत्नी के साथ रह रहा है। रामरची सादा के साथ उसकी पहचान बन गई थी। रामरची से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब वह मजदूरी करने के लिए गई तो उसे सूचना मिली कि कमरे में रिश्तेदार महिला ने फंदा लगा लिया है। वह मौके पर पहुंची तो खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed