फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman jumped in canal in minor dispute, husband also shed to save

कुरुक्षेत्र: मामूली कहासुनी में नहर में कूदी महिला, बचाने उतरा पति भी बहा, दोनों के शव बरामद

Mon, 15 Aug 2022 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2022 03:01 AM IST
सार

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शंकर कालोनी निवासी संजीव अपनी पत्नी नीलम के साथ रविवार को गांव झिमरहेड़ी स्थित किसी संत के डेरे में गए थे। वापसी में लौटते समय उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
Woman jumped in canal in minor dispute, husband also shed to save
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति से मामूली कहासुनी होने पर रविवार सुबह शंकर कॉलोनी की रहने एक महिला नरवाना ब्रांच नहर में कूद गई। उसे डूबता देख उसे बचाने के लिए पति ने भी नहर में छलांग लगा दी, मगर तैरना न जानने के कारण वह भी पानी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को नहर से बाहर निकाला, मगर तब तक उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद नहर में पति की तलाश की गई। गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर से शव बरामद किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शंकर कालोनी निवासी संजीव अपनी पत्नी नीलम के साथ रविवार को गांव झिमरहेड़ी स्थित किसी संत के डेरे में गए थे। वापसी में लौटते समय उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वह लोग बजगावां नहर पुल पर नहर में धूपबत्ती की राख फेंकने के लिए रुके थे। इसी दौरान नीलम ने नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलम को नहर में बहता देख संजीव करीब आधा किलोमीटर तक नहर के साथ पगडंडी पर दौड़ता रहा। उसने लोगों से मदद के लिए आवाज भी लगाई, मगर उसकी पत्नी बहती चली गई। पत्नी को देख उसने भी नहर में छलांग लगा दी, मगर पानी के तेज बहाव में वह भी बह गया। ग्रामीणों ने नहर में कूद कर नीलम के शव को निकाल लिया और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही केयूके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया। 


कुछ देर बाद मिला संजीव का शव
पुलिस ने मौके पर गोताखोर प्रगट सिंह को बुलाया। गोताखोर प्रगट सिंह ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ नहर में कूदे और बजगावां नहर पुल से थोड़ी आगे संजीव के शव को बरामद कर लिया। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed