फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman injured in firing by youths who entered the house to steal

Kurukshetra News: चोरी करने घर में घुसे युवकों की फायरिंग में महिला जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in firing by youths who entered the house to steal
कुरुक्षेत्र। शहर की पॉश कॉलोनी में चोरी की नीयत घर में घुसे चोरों ने पकड़े जाने के डर से फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में डीएन कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक कमलेश कौशल जख्मी हो गईं। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनके पेट में गोली लगी है। सूचना पाकर पुलिस के साथ सीआईए की दोनों टीम मौके पर पहुंची तथा कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर की सपड़ा कॉलोनी निवासी कमलेश कौर अपने पति कृष्ण कौशल व बेटे के साथ रात करीब आठ बजे बाजार से सामान लेने गई हुई थीं। वह सामान लेकर पहुंचे तो घर का मेन गेट खुला देखकर उन्हें कुछ शक हुआ। इसी दौरान घर से मेन गेट की तरफ दो-तीन युवक निकल कर भागने लगे। उन्होंने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो उनमें एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें कमलेश कौर को एक गोली लग गई। वहीं उनके बाहर खड़े साथियों ने भी गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि चोरों ने पांच-छह राउंड फायरिंग की है। उसके बाद आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा और एसपी सुरेंद्र सिंह भौरियां ने परिवार के साथ मुलाकात की है। वहीं वारदात के बाद से कॉलोनी के लोग डरे हुए हैं। वे पुलिस कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि शहर रोजाना चोरियां हो रही है। इन हालात में पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। पुलिस ने मौके पर गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed