फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman hangs herself, accuses youth of harassing her

Kurukshetra News: महिला ने फंदा लगा दी जान, युवक पर लगाया परेशान करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself, accuses youth of harassing her
कुरुक्षेत्र। समीपवर्ती एक गांव में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक महिला ने सुसाइड नोट में गांव के एक युवक पर तंग करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। करीब 31 वर्षीय महिला के तीन बच्चे हैं और उनके पति शिव कुमार की एक हादसे में करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उनकी शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। मृतक महिला के पिता विजय कुमार निवासी दिल्ली ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को रात करीब आठ बजे उसकी दूसरी बेटी का फोन आया। उसने बताया कि बहन ने ससुराल में अपने घर पर फंदा लगा लिया। वे रात को ही बेटी के घर पहुंचे तो पता चला कि गांव का ही प्रिंस उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वह उस पर शादी का दबाव डाल रहा था और इसी से परेशान होकर ही उसने पंखे पर चुन्नी से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

एसएचओ सदर थानेसर सतीश कुमार ने कहा कि पिता के बयान पर आरोपी प्रिंस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।बरामद हुए सुसाइड नोट की भी जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed