फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman going to supply ganja in the city was caught by the police, sent to jail

शहर में गांजा सप्लाई करने जा रही महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman going to supply ganja in the city was caught by the police, sent to jail
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक महिला को दो किलो गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ग्राहकों को गांजा सप्लाई करने जा रही थी। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी महिला को काबू कर लिया। पूछताछ में महिला की पहचान सरोज उर्फ निन्नी निवासी शोरगिर बस्ती थानेसर के रूप में हुई। महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 6 दिसंबर को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम कंडा चौक थानेसर के पास गश्त कर रही थी, तभी पुलिस टीम को सूचना मिली कि सरोज उर्फ निन्नी नाम की महिला गांजा पत्ती बेचने का धंधा करती है। वह गांजा बेचने के लिए पारस सिनेमा के सामने से जाएगी। इस सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक महिला आती हुई दिखाई दी। शक होने पर महिला हवलदार गुरमीत ने उसे रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से दो किलो गांजा पत्ती बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed