{"_id":"6752145d93faaec9c107ed27","slug":"woman-drowns-in-canal-while-offering-havan-material-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-127935-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हवन सामग्री प्रवाहित करने गई महिला नहर में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हवन सामग्री प्रवाहित करने गई महिला नहर में डूबी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिर्जापुर गांव के निकट एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक) नहर में पांव फिसलने से एक बुजुर्ग महिला नहर में गिर गई।
महिला का शोर सुनकर उसे बचाने के लिए उसके एनआरआई बेटे ने नहर में छलांग लगा दी, मगर दोनों नहर के तेज बहाव में बह गए। कुछ देर बाद महिला का शव नहर से बरामद हो गया। मृतक की शिनाख्त 65 वर्षीय राजबाला निवासी मिर्जापुर के रूप में हुई है।
उधर, गोताखोरों की टीम नहर में अपनी मां को बचाने उतरे गौरव (28) की तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। गोताखोरों के करीब सात घंटे के सर्च अभियान के दौरान गौरव का कोई सुराग नहीं लग पाया। आज शुक्रवार को गोताखोर की टीम नहर में दोबारा सर्च अभियान शुरू करेगी। वहीं परिजनों के मुताबिक राजबाला ने अपने घर में हवन-यज्ञ कराया था। वीरवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे राजबाला हवन की सामग्री नहर में प्रवाहित करने के लिए एसवाईएल नहर पर अपने बेटे गौरव के साथ आई थी। यहां राजबाला नहर में हवन सामग्री प्रवाहित करने के लिए नीचे उतरी तो पांव फिसलने से नहर में गिर गई और पानी में बहने लगी।
अपनी मां को नहर में गिरते देख उसे बचाने के लिए गौरव ने उसके पीछे छलांग लगा दी। गौरव ने अपनी मां को बचाने का पूरा प्रयास किया, मगर पानी के तेज बहाव में मां-बेटा बह गए। महिला का शव कंथला पुल के पास से गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया।