Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Before the Geeta Mahotsav, pilgrimage sites of 48 Kos will be brightened, lakes will be cleaned.

Kurukshetra News: गीता महोत्सव से पहले चमकेंगे 48 कोस के तीर्थ, सरोवर होंगे साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Before the Geeta Mahotsav, pilgrimage sites of 48 Kos will be brightened, lakes will be cleaned.
कुरुक्षेत्र। पांच दिसंबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से पहले 48 कोस परिधि के सभी तीर्थ स्थलों, सड़कों और मुख्य कार्यक्रम स्थलों से जुड़े विकास कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

बैठक में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी), नगर परिषद, पंचायत, बिजली, बागवानी और लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। डीसी ने कहा कि जिन तीर्थ स्थलों पर मरम्मत का कार्य चल रहा है, उन्हें जल्द पूरा कर श्रद्धालुओं के लिए चालू हालत में लाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने ज्योतिसर तीर्थ पर विशेष तैयारियां करने के निर्देश दिए। यहां सरस मेले की दुकानें, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच, फूड स्टॉल, स्वच्छ पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, पार्किंग और सुरक्षा के प्रबंध समय पर पूरे किए जाएं। पर्यटकों के बैठने और प्रदर्शनी क्षेत्र में घूमने के लिए भी उचित व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि 48 कोस के तीर्थों पर सरोवरों की सफाई, घाटों की मरम्मत, परिक्रमा पथ, इंटरलॉकिंग टाइलें, सूचना पट्ट, स्वागत द्वार और लाइटिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिन स्थानों पर लाइटें लगी हैं, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं हैं, वहां एक सप्ताह में कनेक्शन चालू करवाए जाएं।

उन्होंने बागवानी और वन विभाग को पेड़ों की छंटाई तथा तीर्थ परिसरों में नियमित सफाई और कचरा निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्वयं फील्ड में जाकर कार्यों की गुणवत्ता जांचने और पूरे होने पर पहले व बाद की फोटो सहित रिपोर्ट देने को कहा। लापरवाही या गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित ठेकेदार और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर केडीबी के सीईओ पंकज सेतिया, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, चेयरमैन रविंद्र सांगवान और एसडीएम राजेश सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed