फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman dies of burn injuries, accused of murder

Kurukshetra News: जलने से महिला की मौत हत्या का लगाया आरोप

Tue, 10 Jun 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of burn injuries, accused of murder
शाहाबाद । गांव लंडी में सोमवार को करीब 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान सर्वजीत कौर के रूप में हुई है। वहीं ससुराल पक्ष इन्वर्टर फटने से आग लगने का दावा कर रहा है तो वहीं मायका पक्ष ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

हिसार के बरवाला वासी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी बहन सर्वजीत कौर की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व उक्त गांव के राकेश के साथ हुई थी। इस दंपत्ति के तीन बच्चे हैं बेटी सिमरन (16), शगुन (14) और बेटा आदर्श (12)।
विज्ञापन

अनिल का आरोप है कि उनकी बहन को पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और ससुराल वाले उसे और बच्चों को मायके वालों से बात नहीं करने देते थे। अनिल ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह सूचना मिली कि उनकी बहन सर्वजीत कौर जल गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वे शाहाबाद आदेश मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल पहुंचे, तो वहां उनकी बहन बुरी तरह झुलसी हालात में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जब ससुराल वालों से घटना की जानकारी लेनी चाही तो वे टालमटोल करने लगे और साफ जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि इंवर्टर फटा है घर में मौजूद अन्य किसी सदस्य को खरोंच तक नहीं आई। उन्हें शक है कि यह एक साजिश के तहत उनकी बहन को जिंदा जलाकर मारा गया है।
एसएचओ सतीश कुमार का कहना है कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया है।
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आग लगने के कारण और मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed