फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Neha won gold medals in five events.

Kurukshetra News: नेहा ने पांच स्पर्धाओं में जीते स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Neha won gold medals in five events.
पिहोवा। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में 12वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। नेहा ने पांच स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया। नेहा ने डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, 400 मीटर, 200 मीटर और 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। गुलाब ने 1500 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के पहले दिन डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में नेहा प्रथम रहीं। पुरुष वर्ग में अर्जुन यादव ने पहला स्थान पाया। शॉटपुट महिला वर्ग में भी नेहा ने पहला स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में अर्पित प्रथम रहे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां के प्राचार्य डॉ. अजय चौहान मुख्य अतिथि थे। 1500 मीटर दौड़ में गुलाब प्रथम और अर्जुन यादव द्वितीय रहे। 200 मीटर महिला वर्ग में सीमा प्रथम रहीं, वहीं पुरुष वर्ग में गुलाब प्रथम रहे। जैवलिन थ्रो महिला वर्ग में तान्या प्रथम और पुरुष वर्ग में अर्पित प्रथम रहे। हाई जंप महिला वर्ग में मनीषा प्रथम रहीं, जबकि लंबी कूद पुरुष वर्ग में गुलाब ने पहला स्थान हासिल किया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश यादव ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. मुकेश कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed