फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman dies after swallowing poisonous substance, Kurukshetra

जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after swallowing poisonous substance, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। संदिग्ध परिस्थितियों में 38 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। महिला किरीब सात साल एक बैंककर्मी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। पुलिस ने बेटी की शिकायत पर बैंककर्मी के खिलाफ आत्महत्या करने के मजबूर करने के आरोप में नामजद किया है।
थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि वर्ष 2003 में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। उसकी मां पिछले सात साल से एक बैंक कर्मी इख्तियार त्यागी निवासी देवबंद जिला सहारनपुर (यूपी) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। आरोपी रोजाना उसकी मां से मिलने घर पर आता था। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया था और उसकी मां को शादी करने का झांसा भी दिया था। करीब दो महीने पहले उसकी मां को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

उसकी मां ने इस बात को लेकर आरोपी से बातचीत तो आरोपी ने उनके घर आना-जाना बंद कर दिया। इससे उसकी मां तनाव में रहने लगी थी और उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी थी। बाद में आरोपी का उसकी मां के साथ समझौता हो गया था। करवाचौथ की रात आरोपी उसकी मां से मिलने के घर आया था। अगली सुबह उन दोनों को शादी की बात को लेकर झगड़ा हो गया और उसकी मां ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना कृष्णा गेट प्रबंधक दिनेश राणा ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार चल रहा है, जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed