{"_id":"6ace9e99e7770ff4620b1c41","slug":"woman-dies-after-coming-under-truck-husband-and-child-injured-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-162645-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रक के नीचे आने से महिला की मौत, पति और बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रक के नीचे आने से महिला की मौत, पति और बच्चा घायल
विज्ञापन
शाहाबाद। नेशनल हाईवे 44 पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे सरकारी स्कूल के सामने धान से लदे ट्रक ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार महिला शालू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके साथ बाइक पर सवार बच्चा भी सड़क पर गिर गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया है। एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हादसे के बाद मौके से भागे ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहन सिंह ने बताया कि वह गांव सढौरा के गुरुद्वारे में ड्यूटी करते हैं और मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वह अपनी पत्नी कविता, साली शालू और पांच वर्षीय बेटे गुरदीप के साथ बाइक पर पिपली से शाहाबाद आए थे। उन्हें बराड़ा रोड की तरफ जाना था। मोहन सिंह के अनुसार, जब वह शाहाबाद में सरकारी स्कूल के सामने बराड़ा रोड का रास्ता पूछ रहे थे, तभी पिपली की तरफ से धान से लदा एक ट्रक आया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया शालू के पेट के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण शालू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मोहन सिंह व बच्चे को चोट आईं।