फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman dies after being hit by truck, accused driver absconds

Kurukshetra News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by truck, accused driver absconds
शाहाबाद। हादसे के बाद जमा लोगो की भीड़।
शाहाबाद। ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है, जिसके बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया जबकि गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक महिला की पहचान गांव खानपुर निवासी जरनेलो के रूप में हुई है। गांव निवासी और किसान नेता हरकेश खानपुर ने बताया कि जरनेलो अपनी पुत्री अनीता देवी, पांच साल की पोती मन्नत, 10 के दोहते बिंदर और 12 साल की दोहती के साथ शाहाबाद में किसी काम से गई थी। लौटते समय उसने अपनी गोद में पांच साल की पोती मन्नत को उठाया हुआ था। जब वह लाडवा रोड क्रॉस करने लगी, तो अंबाला की तरफ से लाडवा की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई, जबकि गोद में उठाई हुई पोती मन्नत रोड की साइड में गिर गई। इस हादसे में जरनेलो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पोती मन्नत को राहगीरों ने उठा लिया। महिला के परिवार के सदस्यों ने हादसा स्थल पर गुस्से में ट्रक की तोड़फोड़ भी की। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी राजपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन





टोल टैक्स बचाने के चक्कर में लाडवा रोड पर ट्रकों की भरमार

खरींडवा गांव के सरपंच पवन कुमार ने इस दौरान बताया कि टोल टैक्स बचाने के चक्कर में पंजाब की ओर से ट्रक अंबाला से यमुनानगर न जाकर शाहाबाद से लाडवा रोड के रास्ते गुजर रहे हैं और रोजाना हादसे का कारण बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले काफी समय से लाडवा रोड स्थित सभी गांव के सरपंचों के साथ मिलकर इस बारे में प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं। इससे पहले भी गांव जंधेड़ी निवासी एक युवक ट्रक की चपेट में आकर अपनी दोनों टांगें खो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed