फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   woman dead in accident, husband and daughter in law injured

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति और पोती घायल

Fri, 07 Oct 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Fri, 07 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
woman dead in accident, husband and daughter in law injured
हादसे में घायल व्यक्ति - फोटो : amar ujala
 जीटी रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस की चपेट में आने से स्कूटर पर सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसकी 4 वर्षीय पोती व पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गुरिंद्र व प्रदीप ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव शरीफगढ़ निवासी हरदेव सिंह स्कूटर पर अपनी पत्नी राजिंद्र कौर व 4 वर्षीय पोती जसमीत को साथ लेकर शाहाबाद में दवाई लेने के लिए आया था। जब वह डॉक्टर से जसमीत की दवा लेकर वापस जा रहे थे तो मनमोहन सिंह फिलिंग स्टेशन के सामने बस ने उनकी स्कूटर को टक्कर मार दी। इससे स्कूटर पर सवार दंपति व बच्ची सड़क पर जा गिरे। बस के पिछले टायर के नीचे आने से राजेंद्र कौर बुरी तरह घायल हो गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरदेव व जसमीत घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed