{"_id":"6a0b6b8059e8e9fbab03cae3","slug":"woman-clerk-murder-accused-injured-in-encounter-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-155081-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिला क्लर्क हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिला क्लर्क हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
Tue, 19 May 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 19 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। ईलाज के दौरान आरोपी विकास उर्फ संजू। इंटरनेट
लाडवा। करनाल की महिला क्लर्क हत्याकांड मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान उसे दो गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर इलाज के लिए करनाल के ही कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
आरोपी विकास उर्फ संजू लाडवा के सलेमपुर गांव का रहने वाला है और उसका पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। परिजनों के अनुसार, वह ट्रक चलाने का काम करता था और घर में उसका कम ही आना जाना था। आरोपी विकास के पिता सतीश कुमार पास के ही एक गांव बरोट में सैलर में चौकीदारी की नौकरी करते थे। नौकरी के दौरान सैलर में ही उनकी हत्या हो गई थी।
थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि आरोपी विकास के खिलाफ लाडवा थाना में पीओ (भगोड़े) का मामला दर्ज है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र के सिटी थाने में भी आरोपी के खिलाफ साल 2017 में 302 का मुकदमा दर्ज है, जिसमें आरोपी को 20 साल की सजा हुई थी। विकास कुछ समय से पैरोल पर बाहर आया हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, करनाल के सेक्टर-9 में रहने वाली मृतक डिंपल अरोड़ा के परिवार का पार्किंग को लेकर पड़ोसी इंद्रपाल मेहला से विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले इंद्रपाल मेहला की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार इंद्रपाल मेहला के बेटे विक्की मेहला ने ही एक क्लब में आरोपी विकास से संपर्क किया और डिम्पल अरोड़ा को मारने की सुपारी दी।
विज्ञापन
तीन दिन पहले जब मृतक डिम्पल अरोड़ा बिजली दफ्तर से दोपहर लगभग एक बजे घर खाना खाने के लिए आ रही थी तो आरोपी विकास ने उसके घर के पास ही महिला की गर्दन में गोली मार दी। महिला मौके पर ही स्कूटी से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। गोली मारने के बाद आरोपी विकास बिना नंबर की बाईक पर सवार हो फरार हो गया। पुलिस ने 48 घंटे में ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपी का एनकाउंटर कर उसे घायल कर दिया। आरोपी की कमर में दो गोलियां लगी हुई है जिस कारण करनाल के सरकारी अस्पताल में आरोपी का ईलाज चल रहा है।