{"_id":"647a4dc4ee28e5d5b303fc34","slug":"woman-accused-of-cheating-41-lakhs-in-the-name-of-job-arrested-kurukshetra-news-c-18-1-138953-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नौकरी के नाम पर 41 लाख ठगने की आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नौकरी के नाम पर 41 लाख ठगने की आरोपी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेवानिवृत्त फौजी से नौकरी लगाने के नाम पर 41 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मुकेश गिरी निवासी कुरुक्षेत्र को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। महिला के खिलाफ फर्जी तौर पर पुलिस की वर्दी पहनने के आरोप में मामला भी दर्ज है।
थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में कंवरपाल निवासी गांव मोहना (कैथल) ने बताया था कि उसने सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद सीमेंट की डीलरशिप ली हुई है। गुरदीपसिंह भी फौज से सेवानिवृत्त है, जिसका उसकी दुकान पर आना जाना था। गुरदीप सिंह ने बताया था कि उसके दोस्तों की राजनीति में अच्छी जान-पहचान है। वे पैसे लेकर नौकरी लगाते हैं। उसके भतीजे सुशील ने उसे नौकरी पर लगाने की बातचीत की थी। उसके बाद गुरदीप ने उसकी मुलाकात मुकेश, जसदेव, सरोज और रेनु से कराई थी। इस एवज में आरोपियों ने 13 लोगों को नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग समय पर 41 लाख रुपये लिए थे। मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए महिला आरोपी मुकेश गिरी को गिरफ्तार कर लिया।
फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनने का मामला दर्ज
सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी इंस्पेक्टर बनने का मामला भी दर्ज है। पुलिस महिला के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।