फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Withdrawal of Rs 84 thousand from account by changing debit card

Kurukshetra News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 84 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 84 thousand from account by changing debit card
कुरुक्षेत्र। ठग ने एक उपभोक्ता का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 84 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने धोखे से कार्ड बदलकर घटना को अंजाम दिया। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में जगतार सिंह निवासी बारवा ने बताया कि उसकी पत्नी किरमिच गांव की बैंक शाखा में खाता है। उसकी पत्नी के पास बैंक का डेबिट कार्ड है। 26 अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे वह थर्ड गेट के पास एटीएम बूथ से रुपये निकलवाने के लिए गया था। उसने अपने कार्ड को मशीन में डाला तो उसी समय उसके मोबाइल पर जानकार की कॉल आ गई। वह उससे बातचीत करने लग गया। इसी दौरान उसके पास खड़े युवक ने एटीएम का पिन नंबर जांच लिया और उसका कार्ड धोखे से बदल लिया। 30 अक्तूबर को वह गांव में बनी बैंक शाखा से रुपये निकालने गया, मगर खाते में रुपये ही नहीं थे। युवक ने उसके खाते से 83 हजार 900 रुपये निकालकर धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed