फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Withdraw 40 thousand rupees by changing debit card

Kurukshetra News: डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 40 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 40 thousand rupees by changing debit card
कुरुक्षेत्र। महिला उपभोक्ता का डेबिट कार्ड बदलकर ठगों ने खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने महिला की मदद के बहाने उसका कार्ड बदल लिया था। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में सुखविंद्र कौर निवासी हसनपुर ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे के करीब बाजार में पीएनबी के एटीएम बूथ पर रुपये निकलवाने गई थी। यहां पहले से बूथ पर मौजूद तीन युवकों ने धोखे से उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद आरोपियों ने उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए, जिसका मैसेज मिलने पर उसे धोखाधड़ी की पता चल गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



घर से जेवर व नकदी चोरी
कुरुक्षेत्र। बिशनगढ़ गांव में चोर घर से नकदी व जेवर चुराकर फरार हो गए। परिवार रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। पड़ोसियों ने उनको घर में चोरी की सूचना दी। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में सुखविंद्र कौर निवासी बिशनगढ़ ने बताया कि वह घर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में गई हुई थी। इस दौरान पड़ोसियों ने उसे घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। सूचना पाकर तुरंत घर आई। चोर घर से सोने की बालियां, चांदी की पायल और करीब साढ़े छह हजार रुपये चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed