फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   wind, lahlayegi , fasal, kurushetra

ठंड हवाओं से ठिठुरे लोग, लहलहाएगी फसल

Mon, 26 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Mon, 26 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
धर्मनगरी में रविवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी से अचानक ठंड बढ़ गई। पूरे दिन शीत लहर चली, जिससे ठंड में और भी इजाफा हो गया। रविवार को अब तक का सबसे कम तापमान न्यूनतम 5 डिग्री तक पहुंच गया। एक तरफ आम लोग जहां इस मौसम के बदलाव से ठिठुरते दिखे तो वहीं किसान अपने गेहूं के लिए इस वरदान मान रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले कुछ ही दिनों में ठंड और भी बढ़ने की संभावना है।  
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से हल्की शीत लहर चल रही थी, लेकिन रविवार को हल्की बूंदाबांदी से दिनभर मौसम का मिजाज बिगड़ गया और दिनभर बादल छाए रहे। सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। वहीं लोग इससे बचते हुए भी नजर आए। ठंड बढ़ने से गेहूं की उत्पादकता भी बढ़ने के आसार हैं। वहीं ठंड ने सब्जी उत्पादक किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच दी हैं। ठंड से सब्जी की फसल खराब होने की भी आंशका जताई जा रही है, जिससे इन किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।       
विज्ञापन


      
जिला में 1 लाख 22 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल      
जिले में इस बार 1 लाख 22 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बीजाई हुई है, जबकि करीब 14 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सब्जी की फसल लगाई गई है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि इस बार सब्जी की फसल अधिक क्षेत्र में है, इन किसानों को सर्दी के मौसम में इन फसलों का अधिक ध्यान रखना चाहिए और कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेनी चाहिए।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 
सब्जी उत्पादक को नुकसान : कृषि विशेषज्ञ      
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. जेएन भाटिया का कहना है कि रविवार को सर्दी के सीजन में सबसे अधिक ठंड रही है और आगे भी ठंड बढ़ने की उम्मीद है। ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल में बड़ा फायदा होगा। गेहूं का फुटाव बढ़ेगा तो उत्पादन में भी वृद्घि होगी। वहीं  टमाटर, आलू, मटर सहित अन्य सब्जियों में ठंड बढ़ने से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed