फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will not be limited to rallies, will knock from door to door, BJP veterans fill the workers with enthusiasm

Kurukshetra News: रैलियों तक ही सीमित नहीं रहेंगे, घर-घर देंगे दस्तक, कार्यकर्ताओं में भाजपा दिग्गजों ने भरा जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Will not be limited to rallies, will knock from door to door, BJP veterans fill the workers with enthusiasm
कुुरुक्षेत्र। विजय शंखनाद रैली को संबो​धित करते मुख्यमंत्री नायब सैनी । संवाद
कुरुक्षेत्र। केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा जनहित में जो कार्य किए गए हैं, उनको लेकर हम हर घर तक पहुंचेंगे। रैलियाें तक ही सीमित नहीं रहेंगे बल्कि हर घर पर जाकर दस्तक देंगे और लोगों को बताएंगे कि भाजपा सरकार व पूर्व की सरकारों में क्या फर्क रहा है। यही संकल्प लेकर हर कार्यकर्ता को आज यहां से जाना होगा। यह मंत्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सहित अन्य नेताओं ने दिया। वे विजय शंखनाद रैली में बोल रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष बननेे के बाद पहली चुनावी रैली में उमड़ी भीड़ को देख गदगद हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमारी लड़ाई कांग्रेस की तरह नहीं है। हमारा संगठन पन्ना प्रमुख तक है और हर कार्यकर्ता पूरी तरह से निष्ठावान और दिन-रात मेहनत करने वाला है। इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी की नीतियां व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्य हर व्यक्ति तक पहुंचेंगे और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को लोगों के साथ बातचीत करने के ढंग पर भी चर्चा की और कहा कि हमें एक-एक कर सभी योजनाएं समझानी होगी। यही नहीं इसी दौरान पूर्व की कांग्रेस सरकार की भाई भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भ्रष्टाचार आदि की पोल भी खोलनी होगी। कार्यकर्ताओं को बताना होगा कि देश को विकसित बनाना है तो प्रदेश को भी मजबूत करना होगा। यह मजबूती भाजपा के हाथों में ही संभव है। देश के साथ-साथ प्रदेश को भी विकसित राज्य बनाना होगा। हर नागरिक इसके लिए तत्परता दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन से जुड़ने को तैयार है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व को भी भरोसा जताया कि हर कार्यकर्ता आज से ही कड़ा पसीना बहाना शुरू कर देगा और प्रदेश में हैट्रिक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




देश के विकास में हरियाणा का अहम योगदान : धर्मेंद्र
प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने भी युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि हरियाणा के बिना देश को विकसित किया जाना संभव नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित देश बनाने का सपना देखा है, जिसकी धूरी हरियाणा ही बनेगा। इसके लिए अगले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनानी होगी।




साधारण नहीं होगा विधानसभा चुनाव : विप्लब
भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी विप्लब देव ने भी जमकर जोश भरा और कहा कि यह चुनाव हरियाणा के लोगों के लिए साधारण चुनाव नहीं होगा। इसमें प्रदेश को आगे बढ़ाने का निर्णय लेना होगा। कांग्रेस ने जहां अपने शासन में प्रदेश को हर तरीके से पिछड़ा दिया था वहीं अब भाजपा सरकार पिछले करीब 10 साल के शासन में इसे पटरी पर ला सकी है। अब आगे बढ़ने का समय है और इसके लिए प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाथ खड़े करवाकर कड़ी मेहनत कर चुनाव में जीत का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed