फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will issue guarantee card to you 20

Kurukshetra News: आप 20 को जारी करेगी गारंटी कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Will issue guarantee card to you 20
शाहाबाद। ग्रामीणों के साथ आप महिला जिला अध्यक्ष आशा पठानिया।
शाहाबाद। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय नेत्री एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 20 जुलाई को पंचकूला में गारंटी कार्ड जारी करेंगे। इसी कार्यक्रम का ग्रामीणों को न्योता देने के लिए आम आदमी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष आशा पठानिया ने ढकाला, शादीपुर, अजराना कलां और गोगपुर गांव में जनसंवाद किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को पंचकूला में सुनीता केजरीवाल सहित राष्ट्रीय नेता गारंटी कार्ड जारी करेंगे, जिसके बाद हर कार्यकर्ता जोश के साथ मैदान में उतरेगा। गारंटी कार्ड घोषणा पत्र की तरह होगा, जिसमें प्रदेश की जनता से कुछ वादे किए जाएंगे और चुनाव जीतने पर उन्हें पूरा करने की गारंटी दी जाएगी। इस मौके पर अमरजीत कौर, जोगिंदर कश्यप, सर्कल इंचार्ज गुरमिंदर सिंह, सर्कल इंचार्ज मुकेश सहोता, गुरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, हरजीत सिंह और दीपक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed