फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will expose BJP under the campaign 'Vote Chor-Gaddi Chhod': Jaipal

वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत खोलेंगे भाजपा की पोल : जयपाल

Sat, 04 Oct 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 04 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Will expose BJP under the campaign 'Vote Chor-Gaddi Chhod': Jaipal
बाबैन। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जयपाल पांचाल की अगुवाई में वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान को शुरु कर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है, जिसके तहत शनिवार को बाबैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जयपाल पांचाल की अगुवाई में वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जयपाल पांचाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा की पोल जनता के सामने खोली जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जनता को खोखले वादों के सहारे बरगलाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को बताएंगे कि कसान, मजदूर, व्यापारी और युवा किस तरह भाजपा की नीतियों से परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच सच्चाई लेकर जाएगी और हर वर्ग को विश्वास दिलाएगी कि कांग्रेस ही सही विकल्प है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग निराश हो चुका है और अब जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल भाजपा की नीतियों की पोल खोलेगा बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा और जोश भी भर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed