{"_id":"57f005ad4f1c1bd31c573edc","slug":"wildlife-lovers-will-be-able-to-see-the-zoo-for-free-throughout-the-week-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह भर मुफ्त में चिड़ियाघर देख सकेंगे वन्य जीव प्रेमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह भर मुफ्त में चिड़ियाघर देख सकेंगे वन्य जीव प्रेमी
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
सप्ताह भर मुफ्त में चिड़ियाघर देख सकेंगे वन्य जीव प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वन्य जीवप्रेमी पूरे एक सप्ताह तक बिना कुछ खर्च किए लघु चिड़ियाघर में वन्य प्राणियों को देख सकेंगे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पिपली स्थित चिड़ियाघर में सात अक्टूबर तक निशुल्क प्रवेश की सुविधा दी गई है। यह सुविधा शनिवार से शुरू होकर सात अक्टूबर तक रहेगी। इस दौरान किसी भी आयुवर्ग का व्यक्ति मुफ्त में प्रवेश पा सकता है।
गौरतलब है कि पहली अक्तूबर से सात तारीख तक मनाए जा रहे वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक किसी भी उम्र का व्यक्ति चिड़ियाघर में फ्री में एंट्री कर सकेगा। इसके बाद पहले की तर्ज पर अलग-अलग आयुवर्ग के लिए पांच और दस रुपये की व्यवस्था लागू होगी।
ये हैं चिड़ियाघर की शान
यहां दर्शक खासतौर पर शेर, चीता, तेंदुआ, लक्कड़बग्गा, मगरमच्छ, घड़ियाल, दरियाई घोड़े, गीदड़, सांभर, काले हिरण, लंगूर, मोर, जंगली मुर्गे, कलीज पीजेंट, तीतर समेत दर्शकों के लिए कौतूहल माने जाने वाले अन्य जीवों को बगैर कुछ शुल्क अदा किए देख सकेंगे।
विज्ञापन
अक्तूबर के पहले सप्ताह में मिलती है सुविधा
वर्ष में केवल एक बार ही यह सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इसके तहत अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में ही चिड़ियाघर मुफ्त भ्रमण करने की सुविधा दी जाती है। फिलहाल चिड़ियाघर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा और सोमवार छुट्टी के चलते बंद रहता है।
-राजीव गर्ग, जिला वन्य जीव निरीक्षक