फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   wife quarreled in the night burnt teacher's body in the morning

रात को पत्नी झगड़ कर गई सुबह घर में जला मिला शिक्षक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
wife quarreled in the night burnt teacher's body in the morning
रविवार रात को आग में झुलसने से जेबीटी शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की रात शिक्षक की पत्नी उससे झगड़ा कर उसके पिता को फोन कर घर से चली गई थी। सुबह जब शिक्षक के पिता ने आकर देखा तो घर से धुंआ निकल रहा था और अंदर उनके बेटे का शव जला पड़ा था। शिक्षक के पिता की शिकायत पर लाडवा पुलिस ने मृतक की पत्नी, साले व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लाडवा निवासी सुलेख चंद ने बताया कि उसका बेटा रितेश छपरा इंद्री (करनाल) की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पढ़ाता था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी साहा अंबाला वासी युवती के साथ हुई थी। दोनों पति पत्नी लाडवा में शर्मा कॉलोनी वार्ड 8 में रहते थे। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी रितेश के साथ लड़ती झगड़ती रहती थी। हर बार तीन-चार दिन के बाद वह मायके चली जाती थी। दो व तीन जनवरी को रितेश की पत्नी का अंबाला में एचटेट का पेपर था। दो जनवरी को वह साहा अंबाला में अपनी ससुराल में ही रुक गया। अगले दिन रितेश अपनी पत्नी, साला प्रिंस तथा दो अन्य युवकों के साथ रात साढ़े दस बजे लाडवा अपने घर आ गया। रितेश के पिता के अनुसार रात साढ़े 11 बजे रितेश की पत्नी का उनके पास फोन आया कि वह यहां पर नहीं रहना चाहती, वह यहां से जा रही है। फोन पर बहु की इस बात से वह घबरा गए। उसके बाद वह अपने बेटे को फोन करते रहे, लेकिन फोन स्विच ऑफ आ रहा था। सुबह 5:30 बजे जब वह अपनी पत्नी राजरानी के साथ रितेश के घर पहुंचे तो वहां घर से धुआं उठ रहा था। अंदर देखा तो पूरे घर में आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई। आग पर काबू पाने के बाद घर के अंदर जाकर देखा तो रितेश का शव जला पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं मौके पर सीन ऑफ क्राइम डॉ. चंद्रशेखर व पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाए। जांच अधिकारी मूलचंद गिरी ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर मृतक की पत्नी, साला प्रिंस व दो अन्य युवकों के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed