फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Whose head will adorn the crown, decision today

किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Whose head will adorn the crown, decision today
कुरुक्षेत्र। पोलिंग अधिकारियों को सौंपने से पहले महावीर जैन स्कूल के स्ट्रॉग रुम में रखी ईवीएम। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद व ब्लॉक समिति में चौधर का ताज किसके सिर सजेगा, 652 मतदान केंद्रों पर पांच लाख 26 हजार 31 ग्रामीण मतदाता यह फैसला बुधवार को करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा, जिसके लिए पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए 135 चुनावी योद्धा मैदान में हैं। इनमें 81 पुरुष तो 54 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं ब्लॉक समिति के 135 वार्डों के लिए चुनावी घमासान होगा। इसके लिए 230 महिलाएं तो 302 पुरुष प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसे बाद में तय तिथि पर घोषित किया जाना है।
विज्ञापन

बता दें कि ब्लॉक समिति के लिए बाबैन में 12, शाहाबाद में 23, इस्माईलाबाद 15, पिपली में 18, लाडवा में 15, थानेसर में 25 और पिहोवा में सबसे ज्यादा 27 वार्ड हैं। इन 135 वार्ड में से 65 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 35 वार्ड को एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जिसमें 16 वार्डों पर एससी वर्ग की महिलाएं काबिज होंगी। बीसी (ए) के कुल 18 वार्ड में से सात वार्ड महिलाओं के हिस्से में आए हैं, जबकि सामान्य वर्ग के लिए 80 वार्डों में से 42 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन 135 वार्ड के लिए कुल 532 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें 230 महिलाएं हैं। इसमें 210 प्रत्याशी एससी वर्ग, 199 बीसी (ए) वर्ग और 123 प्रत्याशी सामान्य वर्ग से संबंधित हैं।
जिप के आठ वार्डों में महिलाओं को सौंपी जाएगी चौधर
जिला परिषद के आठ वार्डों में महिलाओं को चौधर सौंपी जानी है। सरकार की ओर से महिलाओं के लिए आरक्षित इन वार्डों में तीन, चार, छह, आठ, 10, 13, 15 व 16 वार्ड शामिल हैं। सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवार वार्ड तीन में 11 हैं वहीं पुलिस पुरुष वार्ड नंबर दो में 13 चुनावी योद्धा मैदान में उतरे हैं।
मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में बाहर के व्यक्ति की एंट्री होगी बैन
मतदान के दौरान शांति भंग करने करने या फिर बोगस वोटिंग आदि के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश पुलिस बल को दिए गए हैं। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में केवल मतदाता अपने पहचान पत्र के साथ मतदान के लिए एंट्री कर सकेगा। उम्मीदवारों को कुर्सी, टेबल आदि मतदान केंद्र से बाहर 100 मीटर की दूरी पर लगाने होंगे। गांव से बाहर का कोई भी व्यक्ति मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे प्रवेश नहीं करेगा।
सभी मतदाताओं को मिलेगा मतदान के लिए अवकाश
पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के तहत नौ नवंबर को जिला परिषद व ब्लॉक समिति सदस्य पद और 12 नवंबर को पंच-सरपंच पद के लिए चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी संबंधित मतदाताओं को मतदान वाले दिन वेतन सहित अवकाश मिलेगा। इसमें सरकारी कार्यालय, निजी क्षेत्र के संस्थान, उद्योग, शिक्षण संस्थानों सहित सभी प्रतिष्ठानों में काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

चुनाव के लिए किए गए पुख्ता प्रबंध : डीसी
जिला निवार्चन अधिकारी शांतनु शर्मा ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अति संवेदनशील, संवेदनशील बूथों के अतिरिक्त पुलिस अन्य बूथों पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बोगस वोटिंग और मतदान केंद्र के आसपास माहौल खराब करने वाले को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed