फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Where there is love, there will be happiness: Swami Gyananand

जहां प्रेम होगा, वहीं आनंद होगा : स्वामी ज्ञानानंद

Wed, 04 Mar 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 04 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Where there is love, there will be happiness: Swami Gyananand
कुरुक्षेत्र। प्रवचन देते स्वामी ज्ञानानंद।
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा गोशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि भागवत कथा जीवन में वास्तिवक सरसता लाती है। यह कथा परमात्मा के रस का भंडार है। गोपी वह वृत्ति है, जिससे कृष्ण को मिलने की चाह पैदा होती है, गोपी रुदन में भी कृष्ण से मिलने की लालसा है। जीव मात्र में कृष्ण से मिलने की लालसा होती है। हमारा सनातन, अध्यात्म कोरा ज्ञान व अंधविश्वास नहीं, बल्कि वास्तविक विज्ञान है। जीवन में सभी जीव सुख-शांति चाहते है, सत्संग सुमिति देता है। गीता मनीषी ने कहा कि भागवत कथा दिव्यता भाव की कथा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राधा प्रेम है और कृष्ण आनंद है। जहां प्रेम होगा वहीं आनंद होगा। त्योहार हमारी सनातन परंपरा का गौरव है। पंरपराएं सुरक्षित रहे, इसलिए त्योहार की दिव्यता बनाई रखनी चाहिए। आज त्योहारों में वृत्तियां आ गई है, जिन्हें दूर करने की जरूरत है।
विज्ञापन

व्यासपीठ से भागवत कथा के समापन दिवस पर वृंदावन धाम से आए गोविंद मोद्गिल शास्त्री ने अत्यंत भावपूर्ण रस से भागवत कथा वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी हमें ठाकुर जी के समक्ष मौन भी हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की भागवत कथा का शुभारंभ यजमान के रूप में आए सैन समाज के प्रधान काला सिंह, जय श्री श्याम गोशाला अभिमन्यु पुर के प्रधान महावीर सिंगला, जसवंत सैनी पूर्व सरपंच झिंझरपुर, मथुरा से आए गोविंद वल्लभ ने दीप प्रज्वलित करके किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed