फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1509 Paddy prices rise by up to Rs 700, farmers rejoice

Kurukshetra News: 1509 धान के दाम में 700 रुपये तक की वृद्धि, किसानों में खुशी का माहौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
1509 Paddy prices rise by up to Rs 700, farmers rejoice
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में बिकवाली के लिए आई धान की गुणवत्ता जांचते आढ़ती व धान की तुलाई करते मजद
इस्माईलाबाद। अनाज मंडियों में 1509 किस्म की धान की आवक शुरू हो गई है। मंगलवार को इस्माईलाबाद अनाज मंडी में करीब 500 क्विंटल धान पहुंची। शुरुआती दौर में ही किसानों को धान के अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार शुरुआती सीजन में 700 रुपये तक अधिक दाम मिल रहे हैं। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उम्मीद है कि आगे भी दाम बढ़ सकते हैं। किसानों के अनुसार, मौसम साफ होने से 1509 किस्म का धान पककर तैयार हो गई है। कटाई का काम भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। किसान प्रवीन कुमार, राजेश, सौरव, अनिल कुमार और प्रदीप ने बेहतर भाव मिलने की बात कही।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष 1509 किस्म की धान 3000 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल बिकी थी। इस बार इसके भाव में अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है। मंडी में 1509 बासमती धान 3600 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। कई मंडियों में 4300 रुपये तक भी भाव होने की चर्चा है। बेहतर भाव मिलने से किसानों में खुशी का माहौल है और उन्हें इस सीजन में अच्छी आमदनी की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed