फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   When the employee asked about closing the hotel, he hit a beer bottle on his head.

Kurukshetra News: होटल बंद करने की बात कही तो कर्मी के सिर पर मारी बीयर की बोतल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
When the employee asked about closing the hotel, he hit a beer bottle on his head.
पिहोवा। शहर के एक होटल पर काम कर रहे कर्मी के साथ मारपीट करने के आरोप में दो नामजद सहित कुल छह लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रवि ने बताया कि छह फरवरी को शाम सात बजे उसके होटल पर छह युवक खाना खाने आए थे। आरोपियों में शामिल एक युवक ने खाने का बिल अदा कर दिया। इसके बाद भी काफी समय तक वे होटल में बैठे रहे। शाम सवा नौ बजे एक आरोपी को होटल बंद करने का समय होने की बात कही तो आरोपियों ने तैस में आकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों में शामिल एक ने अपने-आप को कैथल का बीरू बताया और कर्मी के सर पर बीयर की बोतल मार दी। दूसरे युवाओं ने भी मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि आरोपी बाद में धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed