फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   When the crop was dwarf, the farmer drove the tractor on 15 acres

Kurukshetra News: फसल बौनी रहने पर 15 एकड़ में किसान ने चलाया ट्रैक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
When the crop was dwarf, the farmer drove the tractor on 15 acres
कुरुक्षेत्र। इस समय जब खेतों में धान की फसल लहलाहते देख किसान के चेहरे खुशी से खिल उठने चाहिए थे। उस समय जिले के कई गांवों के किसान बेबसी के आंसू बहा रहे हैं। खराब किस्म के बीज ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया, जिसके चलते मकिमपुरा गांव के एक किसान ने अपनी 15 एकड़ फसल पर ट्रैक्टर चलाकर जमीन में मिला दिया है।
विज्ञापन

किसान नरेश कुमार ने बताया कि उसने 70 एकड़ जमीन 74 हजार रुपये के हिसाब से ठेके पर ली हुई है, जिसमें उसने धान की फसल लगाई हुई है। बीज खराब क्वालिटी का होने की वजह से उसके 15 एकड़ में पौधे नहीं बढ़ रहे और वह सूख कर खराब हो रही है। नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अब तक एक एकड़ के हिसाब से 20 से 25 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। अब न ही कृषि वैज्ञानिकों के पास इसका कोई इलाज है, जिसके चलते उन्हें 35 दिन तक बच्चों की तरह पाली फसल पर खुद ही ट्रैक्टर चलाना पड़ रहा है। नरेश को 2021 में इस लाइलाज बीमारी का सामना करना पड़ा था, उस समय इस बीमारी का ज्ञान न होने के चलते उन्हें काफी नुकसान हुआ था। नरेश कुमार बताते है कि उनके पड़ोसी किसानों के खेतों में भी फसल बोनी रहने की बीमारी आ हुई है और उनके कई पड़ोसियों ने, जिनके पास धान की पौध बची हुई थी, अपनी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया है और कई ट्रैक्टर चलाने की तैयारी में हैं। वहीं जानकारी के अनुसार धान की पौध बोनी रहने की बीमारी जिले के शाहापुर, ईशाक, मंगाना, मोरथली आदी गांवों के किसानों की फसल भी इस बीमारी की चपेट में हैं। किसान नेता संजू नंबरदार ने आरोप लगाया है कि बीज कंपनियां सरकार के साथ मिलीभगत करके नकली बीज बनाकर किसानों को ठगने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. कर्मचंद ने माना कि जिले के कुछ गांवों में धान की फसल के पौधों में बौनापन दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed