Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   When he did not get back the six crores lent, the hotel owner committed suicide by hanging himself from the fan in the room.

Kurukshetra News: उधार दिए छह करोड़ वापस नहीं मिले तो होटल मालिक ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
When he did not get back the six crores lent, the hotel owner committed suicide by hanging himself from the fan in the room.
पानीपत। स्काईलार्क मार्केट स्थित पीके होटल के मालिक और सेवानिवृत्त डीएसपी के बेटे ने होटल के कमरे में ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उधार दिए गए करीब छह करोड़ की रकम वापस नहीं मिलने को घटना का कारण बताया गया है। रविवार की सुबह होटल के कमरे में फंदे से लटका शव देखकर भाई ने पुलिस को सूचना दी। जांच में सामने आया कि आत्महत्या से पहले होटल संचालक ने अपने फुफेरे भाई को सुसाइड नोट भेजा है। पुलिस ने बड़े भाई की शिकायत पर आठ लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


रोहतक के सेक्टर-1 निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में तैनात है। उसका सबसे छोटा भाई संदीप मलिक (38) फाइनेंस का काम करता था और स्काईलार्क मार्केट में उसका पीके होटल भी है। उसने कई व्यक्तियों को करीब छह करोड़ रुपये उधार दे रखे हैं, जो वापस नहीं कर रहे हैं। इस वजह से उसका भाई परेशान चल रहा था। शनिवार देर रात उसने फुफेरे भाई दिनेश को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा, जिसे पढ़कर दिनेश ने फोन मिलाया तो उसने नहीं उठाया। जानकारी मिलने पर वह रविवार की सुबह स्वयं पीके होटल पहुंचा तो अंदर से कमरा बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा तो संदीप पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। विदित हो कि संदीप शादीशुदा था और पानीपत में पत्नी सीमा और 10 वर्षीय बेटी तथा आठ वर्षीय बेटे के साथ अंसल सुशांत सिटी में रहता था।
विज्ञापन


इन लोगों से लेने थे करीब छह करोड़ रुपये
प्रदीप ने बताया कि उसके भाई ने बताया था कि उसे गोपाल से तीन करोड़, काकू, दुष्यंत गुगानी से 42 लाख, नवजोत मान से एक करोड़, राहुल कादियान ग्रुप से 50 लाख, अमित मलिक से एक करोड़ से अधिक रुपये, मोनू मालपुर से 15 लाख रुपये, सुनील बजाज से 85 लाख रुपये से अधिक लेने हैं। ये सभी रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता रिटायर्ड डीएसपी, बड़े दोनों भाई हरियाणा पुलिस में तैनात-
संदीप मलिक खुद वकील थे। उन्होंने यमुनानगर में प्रैक्टिस भी की है। उन्होंने यमुनानगर के जिला बार चुनाव में अपनी वोट डाली थी। संदीप के पिता रणधीर रिटायर्ड डीएसपी हैं, जबकि उसका सबसे बड़ा भाई बिजेंद्र और मंझला भाई पवन हरियाणा पुलिस में तैनात है। बिजेंद्र गुरुग्राम पुलिस में एसआई पद पर तैनात हैं।


मरने से पहले फेसबुक पर भी डाली थी पोस्ट, लिखा-लोग तो काट ही रहे थे, अब कुत्ते भी काटने लगे...
संदीप ने मरने से कुछ घंटे पहले ही फेसबुक पेज पर भी पोस्ट डाली थी। इसमें लिखा कि बहुत दिन से कुछ गलत होने की आहट महसूस हो रही थी। सुबह किसी के पास हिसाब किताब के लिए जा रहा था। जब उनके घर के अंदर जा रहा था तो बाहर बैठे उनके कुत्ते ने काट लिया। पहले पैर पर काटने की कोशिश की। फिर हाथ पर काट लिया। हथेली पर दो जगह खून आ गया। कल को कुछ दिक्कत न आ जाए इसलिए अस्पताल जाकर इंजेक्शन लगवा लिए। लोग तो काट ही रहे थे, अब तो उनके कुत्ते भी काटने लगे हैं। इसके एक दिन पहले लिखा था कि पता नहीं क्यूं, बेचैन और अपनों से खफा रहने लगा हूं।



वर्जन
भाई की शिकायत पर आठ आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ,प्रभारी, तहसील कैंप थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed